फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शांघड़ में देवताओं का मिलन, हारियानों ने डाली नाटी

विज्ञापन
सैंज घाटी के शांघड में देवता मनु ऋ​षि और देवता शंगचुल महादेव के दर्शन करते श्रद्यालू।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शांघड़ में देवता शंगचूल महादेव के सम्मान में शाहनू मेला मनाया जा रहा है। सोमवार को देवता शंगचूल और देवता मनु ऋषि की भव्य देव मिलन की रस्म को निभाया गया।
विज्ञापन

इसके उपरांत दोनों देवताओं के साथ सैकड़ों हारियानों ने मेला मैदान शांघड़ में नाटी डाली। इससे पहले देवता मनु ऋषि मेला मैदान के साथ अपने देव स्थल पर पहुंचे, जहां समस्त शैंशर कोठी से आए हारियानों ने देवता के समक्ष शीश नवाया। खास बात यह है कि देवता मनु ऋषि अपने जिस देव स्थल पर जाते हैं वहां नशीले पदार्थों बीड़ी-सिगरेट और शराब को ले जाने तथा पीकर जाने पर सख्त पाबंदी रहती है।
यह पाबंदी देव आदेश का ही एक हिस्सा है। इसका हर साल पालन किया जाता है। देवता मनु ऋषि के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमवार को देवता मनु ऋषि ने अपने देव स्थल पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस परंपरा को निभाने के लिए शैंशर कोठी के हारियान सैकड़ों की संख्या में शांघड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवता शंगचूल महादेव और मनु ऋषि के साथ हारियानों ने वाद्ययंत्रों की थाप पर नाटी डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें