फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने दाम वसूल रहे शराब के ठेकेदार : सुरेंद्र शौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि शराब के ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। बयान जारी कर उन्होंने कहा कि विस के मानसून सत्र में यह मामला उठाया गया। कहा कि कुल्लू में शराब ठेकेदार पुराने एमआरपी वाले स्टॉक पर नई शराब नीति के तहत मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे मामले सोशल मीडिया में भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुछ ही ठेकेदार हैं जो एमएसपी पर पूरे 30 प्रतिशत का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में शराब बिक्री के यूनिट घटा कर छोटे कारोबारियों को बोली से बाहर कर दिया। सरकार ने नई शराब नीति को प्रदेश की जनता पर थोपा है। सरकार ने कई जिलों में बोली के लिए निर्धारित न्यूनतम बोली से नीचे जाकर शराब के ठेकों का आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें