फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-पांगी के शराब ठेकों से गायब शराब के ब्रांड

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के ठेको में नहीं मिल रहे अग्रेजी शराब।-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और पांगी के शराब ठेकों में पिछले करीब एक माह से कई प्रमुख ब्रांड उपलब्ध नहीं हैं। उदयपुर, जाहलमा, किलाड़, चेरी और थिरोट सहित कई स्थानों पर ठेकों में देसी शराब के अलावा अन्य प्रमुख ब्रांड की आपूर्ति प्रभावित है। शराब और बीयर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ठेकों में पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने के बीच अन्य राज्यों में बिकने वाली शराब और बीयर की कथित तौर पर अवैध तरीके से आपूर्ति और बिक्री होने की बात भी सामने आ रही है। इससे प्रदेश के वैध शराब कारोबार पर असर पड़ने के साथ सरकार को आबकारी राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।
इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। ऐसे में ठेकों पर पसंदीदा ब्रांड उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मान सिंह, देवराज, मितू, मनोज, राज कुमार, सुरेंद्र, पवन और दीप राज ने बताया कि लाहौल के कई ठेकों में देसी शराब के अलावा प्रमुख ब्रांड आसानी से नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। साथ ही अन्य राज्यों की शराब और बीयर की अवैध बिक्री को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर ठेकों में शराब और बीयर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

....
कंपनी को नोटिस
पिछले काफी समय से शराब के ठेकों पर पर्याप्त ब्रांड उपलब्ध नहीं होने के मामले में संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी से जल्द नोटिस का जवाब मांगा गया है। यदि कंपनी की ओर से खाली पड़े ठेकों पर जल्द पर्याप्त ब्रांड उपलब्ध नहीं करवाए जाते हैं तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-गग्नेश गुप्ता, उपायुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें