फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज कॉलेज से बकशाहल तक मार्ग बहाली का कार्य शुरू

विज्ञापन
सैंज के बकशाहल सड़क बहाली का कार्य शुरू।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए राजकीय महाविद्यालय सैंज से बकशाहल तक के मार्ग को बहाल करने का कार्य आखिर शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बकशाहल सड़क 25 जुलाई, 2025 को जीवानाला में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सड़क को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बकशाहल गांव के लोगों के पास आने जाने के लिए सड़क नहीं बची थी। उन्हें नदी के रास्ते होकर बाजार तक पहुंचना पड़ रहा था।
सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम ने बताया कि उन्होंने सड़क बहाली की मांग प्रशासन से लेकर एनएचपीसी परियोजना चरण-दो और तीन के अधिकारियों के समक्ष रखी थी। इसके चलते अब मार्ग बहाली के लिए दोनों परियोजना प्रबंधन की ओर से मशीन उपलब्ध करवा दी गई है और मार्ग बहाली का कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने भी इस मसले को लेकर प्रोजेक्ट के अधिकारियों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली से अब बकशाहल के लोगों को सैंज बाजार और कॉलेज तक आना जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएचपीसी परियोजना चरण दो के महाप्रबंधक रणजीत सिंह और तीन के सुधीर नेगी का कहना है कि लोगों की मांग पर मार्ग बहाली के लिए मशीन उपलब्ध करवा दी है। मार्ग को जल्द बहाल किया जाएगा। उधर एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए एनएचपीसी की जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों से मशीन उपलब्ध करवाने की सिफारिश की थी। अब मौके पर मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें