फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टूटी सड़क पर झूलती रही जान, तार स्पेन से निकाले 20 से ज्यादा वाहन

Sat, 23 Aug 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सरकार नही ग्रामीण खुद आए आगे----कुल्लू के लग घाटी में बादल फटने से कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए
विज्ञापन
लगघाटी की नागूझौड़-दोघरी-समाणां सड़क पर जकडेहल गांव के पास धंस गया है 200 मीटर हिस्सा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर निकाले वाहन, सोशल मीडिया में भी वारयल हो रहा है वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारी बारिश ने कुल्लू के लगघाटी क्षेत्र की नागूझौड़-दोघरी-समाणां सड़क को तहस-नहस कर दिया है।
जकडेहल गांव के पास 200 मीटर लंबे हिस्से का धंसना ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया जहां 20 से अधिक वाहन फंसे रहे लेकिन यहां की जनता ने जोखिम उठाकर तार स्पेन की मदद से फंसे वाहनों को निकालने का साहसिक कार्य किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह हर किसी के रौंगटे खड़े कर देने वाला है।
लगघाटी की मानगढ़ पंचायत में ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। भारी बारिश के कारण नागूझौड़-दोघरी-समाणां सड़क जकडेहल गांव से 200 मीटर की दूरी पर धंस गई है। पंचायत में 20 से अधिक छोटे वाहन फंस गए थे। इन्हें ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर तार स्पेन के सहारे आर-पार किया। ग्रामीणों ने दस से अधिक पिकअप, कार और लग्जरी वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वाहन को बांधकर आगे सरकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नागूझौड़-दोघरी- समाणां सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। क्षेत्र में कई वाहन फंसे हैं।

भारी बारिश होने से नागूझौड़-दोघरी-समाणां सड़क जकडेहल गांव के पास धंस गई है। इससे वाहन फंस गए थे। ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर वाहनों को निकालने का फैसला लिया जिसमें कामयाबी मिली। -देवी सिंह, निवासी मानगढ़ पंचायत
विज्ञापन


भारी बारिश ने समूची लगघाटी के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मानगढ़ पंचायत को जोड़ने वाली जीप योग्य सड़क नागूझौड़-दोघरी-समाणां भी भूस्खलन की चपेट में आई है। इससे हजारों ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। -यशपाल, निवासी मानगढ़ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें