फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा के बाद पटरी पर लौटने लगा जनजीवन

Fri, 12 Sep 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे को रायसन के समीप ठीक करने में जुटे जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
मुख्य सड़कें बहाल होने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के बाद जिले में राहत एवं पुनर्निमाण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं से सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है।
कुल्लू-मनाली, औट-बंजार, औट-सैंज, भुंतर-मणिकर्ण सड़कें बहाल हो गई हैं। मुख्य सड़कें बहाल होने से लोगों को राहत मिली। अब सेब से लदी गाड़ियां प्रदेश से बाहर जा रही हैं। ऐसे में बागवानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलिकाप्टर से अब तक 150 क्विंटल से अधिक राशन दुर्गम इलाकों में पहुंचाया गया है। गाड़ियों के माध्यम से राशन डिपुओं में राशन पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रचुर मात्रा में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं। सीएचसी तेगूबेहड़ में बर्थ वेटिंग होम बनाया गया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि आपदा एक बड़ी चुनौती थी लेकिन इसमें प्रशासन और सरकार ने लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी सरकार के गंभीर प्रयासों से जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें