लाहौल के महाविद्यालय कुकुमसेरी में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ‘एचआईवी एड्स ज
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में शुक्रवार को एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता ने कहा कि विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम, सुहानी द्वितीय, मानवजीत मंगल तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, कार्तिक द्वितीय, मानवजीत मंगल तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. गणेश, एनएसएस प्रभारी प्रो. सालिक राम, डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, डॉ. अक्षय कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सतपाल ठाकुर, प्रो. माया देवी मौजूद रहे। संवाद