फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम खुलने से पटरी पर लौट रहा जनजीवन

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम खुलने से जिले में जनजीवन भी पटरी पर आने लगा है। कुल्लू और लाहौल में बंद 54 सड़कों में से लोक निर्माण विभाग ने 11 सड़कों को बहाल कर दिया है। अभी भी 41 सड़कें अवरुद्ध है। कुल्लू में 17 और लाहौल में 24 सड़कें शामिल है। इन सड़कों की बहाली का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बिजली के बंद ट्रांसफार्मरों को बिजली बोर्ड ने बहाल करने का दावा किया है। जिले के मनाली में पांच, बंजार में दो, कुल्लू में छह और आनी-निरमंड में चार सड़कों पर यातायात अवरुद्ध होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बस सड़कों को बहाल करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें