फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कूड़ा न लेने के लिए जारी किए पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली नगर निकाय ने कुल्लू, भुंतर, बंजार को करवाया अवगत, 15 के बाद न भेजें कचरा
विज्ञापन

नगर निकायों की मुश्किलें बढ़ीं, कुल्लू-भुंतर से 10 ट्रक कचरे के जाते हैं मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद मनाली ने नगर निकायों को 15 जुलाई के बाद रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कचरा न लाने के लिए एक बार फिर पत्र लिखकर अवगत करवाया है। नगर परिषद मनाली ने नगर परिषद कुल्लू के अलावा नगर पंचायत भुंतर, नगर पंचायत बंजार के साथ साडा क्षेत्र कसोल को पत्र के जरिए सूचना दी है। नगर परिषद ने अवगत करवाया कि रांगड़ी कूड़ा संयंत्र कचरे से पूरी तरह भर गया है। कूड़े के निष्पादन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण यह फैसला लिया गया है। वहीं एनजीटी ने नगर परिषद मनाली पर 4.60 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
कार्यकारी अधिकारी मनाली नगर परिषद करुण भरमौरी ने कहा कि उपायुक्त कुल्लू के दिशा-निर्देशों और नगरपालिका की साधारण बैठक में छह जून को पारित निर्णय के बाद मनाली की रांगड़ी कूड़ा साइट में बाहर से कोई भी कूड़ा नहीं लिया जाएगा। इसमें मनाली को छोड़ कर सभी निकायों, पंचायतों और साडा क्षेत्र को अब खुद ही कूड़े की निष्पादन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि लाहौल क्षेत्र से भी कोई कूड़ा नहीं लिया जाएगा। नगर परिषद मनाली के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरी ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश और नगर परिषद मनाली की बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब 15 जुलाई के बाद मनाली से बाहर का कूड़ा कचरा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली के पत्र के बाद कुल्लू, भुंतर और बंजार नगर निकायों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक समस्या कुल्लू नगर परिषद को है क्योंकि कुल्लू और भुंतर से रोजाना करीब आठ से दस ट्रक कूड़ा कचरा मनाली जा रहा है।

सभी नगर निकायों को अपनी साइट चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जुलाई के बाद मनाली बाहरी इलाकों से कूड़ा नहीं लेगा।
-तोरुल एस रवीश, उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें