फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाथीथान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

विज्ञापन
भुंतर में वन विभाग के टीम ने पकड़ा तेंदूए को ले जाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। हाथीथान में बगीचे में नजर आ रहा तेंदुआ पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। वीरवार को वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार को तेंदुआ फंस गया। अब लोगों ने राहत की सांस ली है। बगीचे के आसपास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेंदुए के जाले की पकड़ में आने की खबर लोगों का मिली तो उनकी जान में जान आई। बड़ा भूईन पंचायत के प्रधान विनोद कायस्था ने कहा कि वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया गया था। वन विभाग के आरओ भुंतर भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, जिसकी पकड़ में तेंदुआ आया है। अब तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें