हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ऑनलाइन किया उद्घाटन
कुल्लू। नालसा वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ कुल्लू स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कुल्लू एंव लाहौल-स्पीति में हुआ।
इसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने ऑनलाइन माध्यम से किया। क्लीनिक का उद्देश्य भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों को विधिक सहायता प्रदान करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर न्यायाधीश, उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू अध्यक्ष पी. सी. राणा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित मंडयाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रांत कौंडल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आभा चौहान, न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. पुष्प लता, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड संयुक्त निदेशक डॉ. जयवंती, पूर्व सैनिक कैप्टन तारा चंद (सेवानिवृत्त) कैप्टन मदन लाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) आदि मौजूद रहे।