फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लीलामणि और अनु चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 22 Nov 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के तहत राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और शॉट पुट आदि प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी के प्राचार्य डॉ. संतोष ठाकुर मुख्यातिथि थे। पीटीए और स्थानीय पंचायत जुफरकोट के प्रधान विशेष अतिथि थे। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी महत्व है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखते हैं, बल्कि स्वरोजगार का भी एक बेहतर विकल्प हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में रूचि अनुसार खेलों को शामिल करने की सलाह दी। कहा कि वार्षिक एथलेटिक्स मीट की पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में बीए तृतीय वर्ष के लीलामणि और महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की अनु को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें