मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में नेपाली मूल की एक बालिका ने फंदा लगाकर जान दे दी है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बालिका के परिजनों के बयान दर्ज कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का परिवार सोलंगनाला में रहता है। शुक्रवार सुबह परिवार केलांग के लिए काम पर गया था। पीछे से बेटी ने घर में फंदा लगा लिया। बड़ी बेटी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के माता-पिता और बहन ने मृत्यु पर कोई शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद