फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ में रेस्क्यू तकनीक की सीखी बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। बर्फबारी के बीच फंसे लोगों को रेस्क्यू करना बेहद जोखिम भरा कार्य होता है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आसान बनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के पर्वतारोहण दल ने रविवार को विशेष प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

दल ने बर्फबारी के बीच राहत और बचाव कार्य को जारी रखने की तकनीकें सीखीं। इसमें उन्होंने बर्फ पर चलने के अलावा, हिमखंडों से बचते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की बारीकियां समझीं। बता दें कि सीमा सुरक्षा बल के पर्वतारोहण दल के लिए प्री-एवरेस्ट और प्री-माउंट ल्होत्से अभियान के तहत रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि जवानों को प्री-एवरेस्ट और प्री-माउंट ल्होत्से का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें