फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक अरब के इनाम के लिए खोली भ्रष्टाचार की परतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भूलंग स्कूल में छात्र कलाकारों ने पेश किया नाटक, व्यंग्य से श्रोता हुए लोटपोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय उच्च विद्यालय भूलंग के छात्र कलाकारों ने नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार की परतें खोलीं। विद्यालय में लघु नाटक ‘यह क्या हो रहा है’ की प्रस्तुति अभिभावकों और शिक्षकों के समक्ष दी गईं। इसमें छात्र कलाकारों ने अपने अभिनय का परिचय देते और व्यंग्य से दर्शकों को खूब हंसाया।
नाटक की शुरुआत ऐसे आतंकवादी सरगना से होती है, जो भारत में अपने सीसीटीवी (कल्याणकारी टीवी चैनल) के माध्यम से प्रतियोगिता करवाता है। इस प्रतियोगिता का नाम सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी रहा। इसमें सबसे बड़े भ्रष्टाचारी को एक अरब का नकद इनाम रखा गया। अब सब एक अरब का इनाम पाने के लालच में अपने-अपने भ्रष्टाचारों का पिटारा खोलते हैं।
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले दरोगा आता है, जो यह बताता है कि उसने अपनी नौकरी में तरक्की की खातिर अपनी मां को मार दिया और अपने ही बाप पर खून का आरोप लगाया। भोलेनाथ नाम का नेता आता है, जो बताता है कि उसने अपने देश की गोपनीयता दुश्मनों को बताकर गुलाम बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

हैरानी तब होती है, जब स्वयं गुरु इस प्रतियोगिता में भाग लेने आते हैं और कहते हैं कि मैंने ही इन सबको पढ़़ाया है। भ्रष्टाचार क्या है। इन्हें ट्यूशन देकर बताया है। अंत में सेना के जवान आकर इन सब को गिरफ्तार करते हैं। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नाटक की बारीकियां सीखा रही है। ऐसे में आयोजित पहली कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें उच्च विद्यालय भूलंग के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सीखी कला का प्रदर्शन किया।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें