फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल लाहौल आए थे 50 लाख सैलानी : एसपी

Mon, 23 Dec 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। संवाद।
विज्ञापन
कहा, तीन सेक्टरों में तैनात होंगे पुलिस के 72 जवान
विज्ञापन

रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी के साथ पुलिस सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति) जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि जिले में क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार है। किसी भी आपात स्थिति में रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी के साथ जिला पुलिस सहित पांच टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

वह सोमवार को केलांग में जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात प्रबंधन, रेस्क्यू और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे।
कहा कि पिछले साल लाहौल घाटी में में करीब 13 लाख पर्यटक वाहन आए थे। इसमें करीब 40 से 50 लाख सैलानी सैर सपाटे को पहुंचे हैं। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए लाहौल के पर्यटन स्थलों स्थलों को पुलिस ने तीन सेक्टरों में बांटा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाशिन (सिस्सू) स्थित घेपन मंदिर से लेकर रोहतांग से सटे ग्रांफू तक पर्यटक स्थलों को तीन सेक्टर में बांटा है। सेक्टर-एक को कुठ बिहाल से पागल नाला तक होगा। इसके प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय होंगे। दूसरा सेक्टर ग्रांफू से कुठ बिहाल तक होगा। इसके प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन और सेक्टर-तीन पागल नाला से घेपन मंदिर तक होगा तथा इसके इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार होंगे। कहा कि दो दिनों के भीतर करीब 25 हजार पर्यटक आए और लगभग 50 हजार सैलानी घाटी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें