फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो करोड़ रुपये से सुधरेगी लाशनी-संगटेहड़-बिरनी-चकरिंगा सड़क

Sat, 22 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत केंद्र सरकार ने दी बजट को स्वीकृति
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क के सुधार का इंतजार कर रहे लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में लंबे समय से सड़क के सुधार कार्य का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। घाटी की लाशनी-संगटेहड़-बिरनी-चकरिंगा सड़क को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। जल्द सड़क चकाचक होगी।
इससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने के साथ जरूरत का सामान लाने में भी आसानी होगी। लाशनी-संगटेहड़-बिरनी-चकरिंगा सड़क को केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत स्वीकृति दी है। सड़क के सुधार कार्य के लिए दो करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है। 13 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारने के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क का प्रारूप पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत केंद्र को भेजा था। केंद्र सरकार ने सड़क को योजना के तहत निर्माण और सुधारने के लिए अनुमति दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के अनुसार क्षेत्र में बनी सड़क की हालत ठीक नहीं है। सड़क चकरिंगा तक ठीक से नहीं बनी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि क्षेत्र के जाने वाली सड़क की हालत ठीक की जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मिल सके। क्षेत्र के ओम प्रकाश, दिले राम, तुलसी राम, बनवारी लाल और डोला राम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जो सड़क बनी हुई है, वह भी आपदा के दौरान खस्ता हालत में है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी का कहना है कि 13 किलोमीटर लंबी सड़क अब पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत चकाचक होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें