फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लराईं महादेव ने जिया में किया शाही स्नान

विज्ञापन
पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान करते लराईं महादेव।
विज्ञापन
कुल्लू। लरांकेलो के अधिष्ठाता देवता लराईं महादेव ने सोमवार को पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान किया। देवता ने कारकूनों के साथ देव परंपरा का निर्वहन किया। वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से सारा माहौल देवमय हो गया।
विज्ञापन

बीते रविवार को देवता लराईं महादेव शाही स्नान के लिए जिया पहुंचे थे। देवता का रात्रि विश्राम जिया गांव में ही हुआ। सोमवार सुबह 7:00 बजे देवता के शाही स्नान की तैयारियां आरंभ हो गईं। देवता को वाद्ययंत्रों के साथ संगम स्थल पर लाया गया। शाही स्नान को देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे। देवता के कारकूनों और हारियानों में शाही स्नान को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें