फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू मनाली एनएच में भूस्खलन आवाजाही प्रभावित

Fri, 28 Feb 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुृल्लू जिला के पाहनाला में बादल फटने से आई बाढ़ से बही लिंगर वोनसू सड़क।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में कुल्लू-मनाली एनएच में डोहलूनाला टोल प्लाजा के पास भूस्खलन हो गया है। इससे राइट बैंक होकर कुल्लू मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यहां काफी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गए हैं। मलबा सड़क पर 60 मीटर से अधिक दायरे में फैल गया है। इस कारण मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है। यह भूस्खलन देर शाम साढ़े छह बजे के बाद हुआ है। प्रशासन और एनएचएआई की ओर से मशीनरियों को मौके के लिए रवाना कर दिया है। इस मार्ग के बंद होने से अब वाहनों को लेफ्ट बैंक से डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग में भी जगह जगह हल्का भूस्खलन हो रहा है। इधर, जिला मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर गांधीनगर में भी भूस्खलन हो गया है, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। इसका सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें