फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज से कांडूगाड तक होगा हाईवे-305 का भूमि अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-हाईवे-305 के निर्माण के लिए बाह्य सराज की 69 पंचायत के लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन विभाग ने सैंज से कांडूगाड तक बनने वाले हाईवे-305 के भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। भूमि अधिग्रहण की सूचना मिलने के बाद बाह्य सराज आनी-निरमंड की 69 पंचायतों के साथ शिमला, किन्नौर, स्पीति तथा मंडी के करसोग व छतरी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। दशक बाद हाईवे-305 का विस्तारीकरण व डबललेन होने से न केवल सफर सुहाना होगा बल्कि पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में हो रहे 31 किमी भूमि अधिग्रहण से लुहरी व आनी बाजार को बाहर रखा गया है। दोनों बाजारों मेंं हाईवे की सड़क बाईपास होकर गुजरेगी। वहीं सैंज से कांडूगाड तक नौ डबललेन पुलों के साथ एक 100 मीटर लंबी टनल का भी निर्माण करेगी। ऐसे में बाह्य सराज के लोगों को हाईवे-305 के विस्तारीकरण के साथ जलोड़ी दर्रे को भेदकर बन रही करीब चार किलोमीटर टनल के भी जल्द निर्माण की उम्मीद है। टनल निर्माण के लिए दिसंबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक तीन जगहों से सर्वे चल रहा था और दिल्ली की कंपनी को इसका टेंडर मिला है। एनएच औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 को दो चरणों में निर्माण करने जा रहा है। वर्तमान में यह हाईवे वनवे है और
जगह-जगह जाम लगने से आम लोगों के साथ सैलानियों को भी घंटों परेशान होना पड़ता है। संतोष शर्मा, केहर सिंह, लीला प्रसाद, टेक सिंह तथा हीरा लाल ने कहा कि हाईवे-305 के बनने की पहली बाधा पार हो गई और जल्द ही अब लोगों को डबललेन के साथ जलोड़ी टनल बनने की आस जग गई है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि सैंज से कांडूगाड तक हाईवे-305 के भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें