फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता भागासिद्ध और चामुंडा का हुआ देवमिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
छुरला में रही मेले की धूम, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के तहत आने वाले छुरला में वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से माहौल गूंज उठा। डुघीलग की माता भागासिद्ध के सम्मान में छुरला में मेला धूमधाम से मनाया गया। इसमें माता भागासिद्ध और नशाला की माता चामुंडा का भव्य देवलिमन हुआ। देवमिलन देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े। इसके बाद देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। माता भागासिद्ध के देवरथ को मेले के लिए फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से लेकर माता भागासिद्ध के मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। एक दिन पहले ही माता भागासिद्ध यहां लाव-लश्कर के साथ पहुंची थीं। देवलू हरीश कुमार और प्रेम ठाकुर ने कहा कि घाटी में मेलों की धूम मची हुई है। मेलों में जहां देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है वहीं मेहमानों की खातिरदारी का दौर भी मेले में खूब चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें