कुल्लू में दीवाली के मौके पर जश्न मनाते बच्चें।-संवाद
कुल्लू। रोशनी से जगमगाते घर, आसमान में आतिशबाजी के नजारे और पटाखों की गूंज..., कुल्लू घाटी में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम ढलते ही घरों से लेकर बाजारों तक दिवाली की रौनक छा गई। लोगों ने दीप जलाकर और आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां मनाईं। एक-दूसरे के घर पहुंचकर मिठाइयां बांटीं और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले दिनभर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। खासकर मिठाइयों और पटाखों की दुकानों पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।
शाम करीब 7:30 बजे से घाटी में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। धीरे-धीरे आतिशबाजी का सिलसिला तेज हो गया। कोई घरों की छतों पर तो कोई गलियों और खुले मैदानों में पटाखे जलाकर दिवाली मनाता नजर आया। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। कई जगह बम और पटाखों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर, लोअर ढालपुर, हनुमानी बाग, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर और खराहल सहित भुंतर, मौहल और शमशी में भी घर दीपों और रंग-बिरंगी लड़ियों से जगमगाते रहे। वहीं, मणिकर्ण घाटी, बंजार और सैंज सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ दिवाली का पर्व मनाया।
....
मंदिर में लिया आशीर्वाद
दिवाली पर लोगों ने मंदिर जाकर भी देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया। विशेष पूजा-अर्चना का दौर चला। भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर में सुबह और शाम को विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसमें आसपास के लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा में हिस्सा लिया।
000
कुल्लू में दीवाली के मौके पर जश्न मनाते बच्चें।-संवाद