फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तापमान गिरने से जमी झीलें, सैलानी ले रहे सेल्फी, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
तापमान में लगातार आ रही गिरवाट के चलते लाहौल के राशेल गांव में जमा पानी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ कुल्लू में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के झीलें भी जम गई हैं। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित सिस्सू की झील सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। झील किनारे पहुंचकर सैलानी सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, लाहौल की सूरजताल झील भी ठोस बर्फ की परत में जाम हो गई है। कुल्लू और लाहौल में पड़ रही ठंड से लोग शाम को सूरज के अस्त होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


लोगों ने जहां कोट, जैकेट, स्वेटर और टोपी को बाहर निकाल दिया है वहीं, आग के साथ बलोर और तंदूर की मदद ले रहे हैं। शहरवासी ओम प्रकाश, संजय शर्मा और टेक सिंह ने कहा कि ठंड अधिक होने से बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। ऐसे में वे शाम को सात बजे तक दुकानों को बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें