फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर मंडी में लाहौल के ब्लैक एंबर प्लम की दस्तक

विज्ञापन
भुंतर मंडी में लाहौल के ब्लैक एंबर की दस्तक।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में रविवार को लाहौल घाटी से पहुंचे ब्लैक एंबर प्लम को अच्छे दाम मिले। दो किलो की पैकिंग की 350 रुपये बोली लगी, यानी प्लम 175 रुपये प्रतिकिलो के भाव बिका। सीजन के अंतिम दौर में लाहौल से पहुंची प्लम की खेप ने बागवानों के साथ आढ़तियों और कारोबारियों को भी उत्साहित किया है।
विज्ञापन

लाहौल घाटी में मौसम की परिस्थितियों के कारण हर वर्ष प्लम और सेब का सीजन कुल्लू की अपेक्षा देरी से शुरू होता है। वहीं, कुल्लू में प्लम का सीजन करीब डेढ़ माह पहले समाप्त हो चुका है। ऐसे में भुंतर मंडी में लाहौल से ताजा प्लम पहुंचने पर कारोबारियों ने इसे हाथोंहाथ खरीद लिया। बागवान संजय ने बताया कि वह रविवार को लाहौल से एंबर प्लम की खेप लेकर भुंतर सब्जी मंडी पहुंचे थे। उनके प्लम की दो किलो की पैकिंग की 350 रुपये बोली लगी। उन्होंने बताया कि मौसम के कारण लाहौल में इस बार प्लम की फसल तैयार होने में देरी हुई है, जबकि कुल्लू में सीजन पहले ही समाप्त हो चुका है।
भुंतर मंडी के आढ़ती गुलशन और सोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि कुल्लू में प्लम का सीजन करीब डेढ़ माह पहले खत्म हो गया था। इसके बाद मंडी में ताजा प्लम की उपलब्धता लगभग समाप्त हो गई थी। ऐसे में लाहौल से प्लम की खेप पहुंचना कारोबारियों के लिए राहत की बात है। बेहतर गुणवत्ता वाले ताजा प्लम को व्यापारियों ने तुरंत खरीद लिया। लाहौल से प्लम की आवक ने सीजन के अंतिम दौर में भुंतर मंडी में फिर रौनक बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में लाहौल से आवक बढ़ने पर इसके भाव और कारोबार में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें