फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दरमेढ़ा में तेंदुए ने दो गायों पर किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के दरमेढ़ा में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। यहां तेंदुए ने दो गायों पर शनिवार शाम के समय हमला कर दिया जिससे दोनों गाय की मौत हो गई है।
विज्ञापन

घटना में गाय के मालिक लाल चंद को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शाम के समय अचानक क्षेत्र में तेंदुआ घात लगाए बैठा था और हमला कर दिया। ऐसे में उनकी दोनों गायों की मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें