फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ताजा बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में लाहौल घाटी

Sun, 01 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग में बर्फ के बीच उमड़ी भीड़। पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
बर्फबारी की चेतावनी, अनावश्यक न करें यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला में ताजा बर्फबारी होने से शीतलहर बढ़ गई है। लाहौल घाटी पूरी ठंडक की चपेट में आ गई है।
वहीं, रविवार को घाटी के अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल सहित रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा दर्रा, शिकुला दर्रा और सीबी रेंज के तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक और सीबी रेंज में डेढ़ से दो फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। रिहायशी इलाकों में अटल टनल, कोकसर, सिस्सू, गोंधला, तांदी, जिला मुख्यालय केलांग, दारचा सहित योचे में भी 10 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे घाटी वासी अपने घरों में ही दुबकने पर मजबूर हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले में दो फरवरी को भी भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें