फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शीतलहर की चपेट आई लाहौल घाटी

Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटियों के साथ रिहायशी इलाके भी बर्फ से सफेद
विज्ञापन

मौसम खुलने पर घाटी में बढ़ेगा हिमस्खलन का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऊंची चोटियों के साथ इस सीजन में पहली बार रिहायशी इलाके बर्फ से सफेद हो गए हैं। पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक कोकसर पंचायत के गांवों में बर्फीला तूफान चल रहा है। घाटी के गोंधला, खंगसर और तांदी संगम में भी करीब एक फीट हिमपात होने की सूचना है। घेपन पीक, इंद्रकिला, शिगरी ग्लेशियर सहित बारालाचा, शिंकुला पास में भी भारी बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के साथ सटी चंद्राघाटी के लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। घर के बाहर दो से तीन फीट बर्फ है। आने वाले दिनों में जब मौसम खुलेगा तो घाटी में संवेदनशील जगहों पर हिमस्खलन का भी खतरा बढ़ेगा। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि सिस्सू, शाशिन और नर्सरी आदि जगहों में रुके सैलानी होटलों में ही रहे। बाहरी राज्यों के कई सैलानी फंसे हैं। सभी होटलों में सुरिक्षत हैं। इन लोगों ने बर्फबारी से पहले बुकिंग की थी। इन लोगों की मदद के लिए पुलिस और रेस्क्यू दल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें