फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुशाल ठाकुर को चुना अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी काडर महासंघ खंड कुल्लू की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोअर विंग में जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यह कार्यकारिणी चुनी गई। नई कार्यकारिणी में कुशाल ठाकुर को अध्यक्ष, राजेश ठाकुर को महासचिव, हेम राज को मुख्य संरक्षक चुना।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेमलता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टेकचंद और चंद्रशेखर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। तीलू देवी और चंद्रजीत गुलेरिया को सह सचिव, हीरालाल को कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश को प्रेस सचिव, हरीश ठाकुर व बुद्धि सिंह को लेखा परीक्षक, कर्मचंद को सोशल मीडिया सचिव तथा उपासना, कुलदीप सिंह, शिवानी को सदस्य चुना।
नवनियुक्त अध्यक्ष कुशाल ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में राज्य कार्यकारिणी से प्रेक्षक के रूप में अंजू बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के उपरांत संगठन की मजबूती, शिक्षक हित की सुरक्षा तथा विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। कहा कि संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षकों को एकजुट होना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें