फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलकों पर बैठाए मेडल जीत लौटे कुल्लू के कुराश खिलाड़ी

Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
69वीं कुराश नेशनल स्कूल गेम्स में  कुल्लू के युवाओं का दबदबा आर्यन ने झटका स्वर्ण पदक, जैस्मिन
विज्ञापन
खिलाड़ियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, सहारनपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते हैं दो स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित 15 पदक जीते हैं।
कुराश टीम के एचओडी एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी हरदेव सिंह ने बताया कि अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में प्रदेश के 48 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग निया। इनमें 24 लड़कियां और 24 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों का कुल्लू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पदक विजेता आर्यन, जैस्मिन, दमिक्षा को बजौरा, कलैहली एलएमएस, साईं स्टार स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। जिन स्कूलों में खिलाड़ी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वहां के प्रबंधन के साथ अकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।
हरदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं। पिछली बार प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दस पदक जीते थे। इस बार 15 पदक जीतकर सूबे का नाम चमकाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्यन ने माइनस 73 और पुलकित ठाकुर ने 25 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कुनाल जे नाथ ने 55 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। खुशबू और याचना ने भी रजत पदक जीते। इशिता, दमीक्षा, नक्ष जसवाल, आरिशय नेगी, आरुषि, शिवांश, जैस्मिन, शुभम, शौर्य, वीर सिंह यादव ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले कैंप का आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक इंटरनेशनल कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र धोलटा की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें