फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खो-खो में दूसरी बार कुल्लू जोन बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल स्कूल की चार छात्राओं का राज्य स्तर पर हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की माइनर गेम्स प्रतियोगिता में कुल्लू जोन ने लगातार दूसरी बार खो-खो की ट्रॉफी अपने नाम की।
इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल की आठ छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खराहल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में मनाली जोन और कुल्लू जोन के बीच मुकाबला हुआ। खराहल की छात्रा दीया, गुनगुन और सनवि ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खराहल स्कूल की दीया, सनवि, गुनगुन और पल्लवी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 16 से 19 अक्तूबर तक सिद्धपुर, मंडी में होगी। अंडर-19 छात्र वर्ग में विद्यालय के ईशान, रेवत और कबीर का चयन भी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्तूबर तक कुपवी, शिमला में होगी। स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य चिमनलाल और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दोत राम राणा ने डीपीई देव ठाकुर, पीईटी रमेश शुक्ला और सभी खिलाड़ियों को उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें