कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने तीसरा स्थान पाया।
महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया और तीसरे पायदान पर कब्जा किया। एसपीयू ने जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में पुरुष और महिला वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। महिला वर्ग में कुल्लू महाविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने चार मुकाबले खेले। अंतिम मुकाबले में महाविद्यालय दरंग की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन कुल्लू की टीम ने अपने खेल कौशल से तीसरे स्थान पर कब्जा किया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप, प्रशिक्षक बालमुकुंद, ऋतिक के मार्गदर्शन में महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। संवाद