फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य स्तरीय वुशू स्पर्धा में कुल्लू उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में कुल्लू उपविजेता बना है। वरिष्ठ वर्ग की यह प्रतियोगिता जिला मंडी के सुंदरनगर में आयोजित की गई। 24 और 25 अगस्त को हुई इस प्रतियोगिता में कुल्लू के दस खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर उपविजेता का खिताब जीता। वुशू की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने कुल नौ पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ी अक्षित ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मनोज ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, झाबे राम, प्रशांत और वंदना ठाकुर ने रजत पदक हासिल किए। इसी प्रकार प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया, जबकि खिलाड़ी मीना शर्मा ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। जिला वुशू संघ कुल्लू के महासचिव लुदर चंद ने कहा कि 21वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उधर, संघ के अध्यक्ष पूर्णचंद, उपाध्यक्ष झाबे राम, राकेश, सहसचिव चेतन, सदस्य चंद्रेश्वरी, पुष्पा, गगन, प्रवीण, विजय ने सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें