फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुल्लू में रिश्तों को शर्मसार करने का आरोप, नाबालिग बेटी की शिकायत पर पिता गिरफ्तार; जानें

Sun, 01 Nov 2026 12:15 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने और धमकाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी अभिषेक सेकर के अनुसार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पति पर बेटी का यौन उत्पीड़न करने और घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ने 30 अक्तूबर को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 25 अक्तूबर को पति की ओर से कथित तौर पर शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के बाद उसे तेगूबेहड़ अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी मां के पास रहने लगी थी।

बेटी ने मां को बताई घटना
महिला के मुताबिक, 30 अक्तूबर को सुबह उसका पति दोनों बेटियों को स्कूल खुलने के कारण अपने क्वार्टर ले गया था। दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच दोनों बेटियां अपनी नानी के क्वार्टर पहुंचीं। इसी दौरान बड़ी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बेटी ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी गिरफ्तार
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल परीक्षण करवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें