फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट सड़क खस्ताहाल

Sun, 19 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली मार्ग खस्लाहालत में ।-संवाद
विज्ञापन
आपदा के समय हर बार लाइफलाइन बनती है वामतट सड़क
विज्ञापन

सरकार, विभाग की उदासीनता के कारण नहीं सुधर रहे हालात


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली को आपदा के दौरान शेष दुनिया से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाने वाली कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की हालत बेहद खस्ता है।

सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं लेकिन इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही। सरकार और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण सड़क की हालत खराब है। पर्यटकों और स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की मांग की है।



वर्ष 2023 और 2025 में आई बाढ़ में कुल्लू-मनाली वामतट सड़क से ही यातायात जारी रहा। लगभग एक महीने तक इसी सड़क से जरूरी वस्तुएं मनाली पहुंच पाईं। करोड़ों का सेब देश की मंडियों तक पहुंचा लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण लोग परेशान हैं। नेशनल हाईवे की हालत सुधरने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में पर्यटकों को मनाली तक पहुंचने में यह सड़क आरामदायक सफर दे सकती है लेकिन सड़क पर पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। अलेउ से नग्गर तक सड़क बेहद खराब है। कई जगह सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अकसर लंबा जाम लगने से लोग और पर्यटक परेशान हो रहे हैं। लगभग दो महीने होने वाले हैं लेकिन चचोगा में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क अभी भी डबललेन नहीं हुई।
विज्ञापन






वामतट सड़क हमेशा मुसीबत के समय काम आई है। इस सड़क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। टारिंग अच्छी हो और गड्ढे भरे जाएं तो यहां के पर्यटन कारोबारियों समेत आम जनता को राहत मिलेगी। - किशन लाल ठाकुर, निवासी अलेउ




कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं है। सड़क पर कई जगह एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहनों के कलपुर्जे भी टूट रहे हैं। जल्द इस सड़क की मरम्मत की जानी चाहिए। - रजनीश शर्मा, पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन






वामतट सड़क की सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। आपदा में यही सड़क लाइफलाइन बन जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ लेकिन सड़क के हालात सुधारने को कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। -रूप लाल, पर्यटन कारोबारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें