फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ घंटे यातायात के लिए बंद रहेगा कुल्लू-मनाली हाईवे

Thu, 25 Sep 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क को डबललेन करने का कार्य के चलते उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:00 से रात 9:30 बजे तक बंद रहेगा यातायात
रात 9:30 बजे से अगले दिन सुबह 10:00 बजे तक हाईवे पर एकतरफा यातायात जारी रहेगा

दशहरा से पहले वोल्वो बस मनाली पहुंचाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। बाढ़ में क्षतिग्रस्त कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को डबललेन करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार आठ घंटे कुल्लू-मनाली हाईवे यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। आपदा से क्षतिग्रस्त हुए कुल्लू–मनाली नेशनल हाईवे पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू ने बतौर जिला दंडाधिकारी आदेश जारी किए हैं।
रायसन से मनाली (राइट बैंक) मार्ग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 9:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को रायसन से लेफ्ट बैंक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:0 बजे तक केवल एकतरफा यातायात कुल्लू से मनाली की ओर चलेगा। पतलीकूहल से क्लाथ के बीच के स्थानीय निवासी दोनों दिशाओं में आवाजाही कर सकेंगे। आपातकालीन सेवाएं भी जारी रहेगी। इसके अलावा रायसन से 15 मील (डोहलूनाला) तक हाईवे दोनों ओर से खुला रहेगा। इसके बाद वाहनों को तय समय पर 15 मील और आलू ग्राउंड पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 9:30 बजे से अगले दिन सुबह 10:00 बजे तक हाईवे पर एकतरफा यातायात जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नियमों को लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक कुल्लू को सौंपी गई है। गौर रहे कि दशहरा से पहले वोल्वो बस मनाली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। एसपी कुल्लू डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें