फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलैहली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-बजौरा मार्ग पर वीरवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। गड़सा क्षेत्र के आशीश ठाकुर की कार कलैहली के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। आशीष भुंतर की तरफ आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कार सड़क के किनारे खड़ी एक महेंद्रा गाड़ी से टकराई और उसके बाद साथ लगते मकान के शटर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने वाहन को दुर्घटनाग्रस्त देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपनी निगरानी में लिया। शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
मृतक की पहचान आशीश ठाकुर पुत्र बलराज निवासी नजां जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें