फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में ट्रॉफी पर कुल्लू गर्ल्स का कब्जा

Mon, 19 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एबीवीपी के कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थी परिष्ज्ञद ने कुल्लू में करवाया नगर खेल कुंभ
विज्ञापन

कबड्डी में 23, बैडमिंटन में 21 टीमें रहीं शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने युवाओं को खेल भावना और अनुशासन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर खेल कुंभ का आयोजन किया।
खेलो भारत अभियान के माध्यम से कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं ढालपुर में करवाई गईं। कबड्डी के महिला वर्ग में कुल्लू गर्ल्स ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में जिला मंडी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। यह स्वस्थ समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक ने कहा कि परिषद ने खेलो भारत के तहत कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई। उन्होंने कहा कि कबड्डी के पुरुष वर्ग में 18 और महिला वर्ग में पांच टीमों ने भाग लिया। बैडमिंटन के युगल में 11 टीमों और एक वर्ग में 21 खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए मुकाबले हुए। उन्होंने कहा कि नगर खेल का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें