फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य में कुल्लू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरआल उपविजेता का खिताब भी किया अपने नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऊना में 37वां राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 26 और 27 दिसंबर को मनाया गया। इसमें जिला कुल्लू के सांस्कृतिक दल ने भी प्रतिभा दिखाई। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य में कुल्लू ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पारंपरिक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में द्वितीय तथा लोकगीत में कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा है। हालांकि, उत्सव में जिला चंबा और कुल्लू संयुक्त रूप से उपविजेता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी दीप्ति वैद्य ने कहा कि राज्य स्तरीय उत्सव के लिए प्रतिभागी दल का चयन जिला स्तरीय उत्सव में किया गया था। दस और 11 नवंबर को जिला मुख्यालय कुल्लू में पांचों खंडों के प्रतिभागी दलों ने प्रस्तुति दी। इसमें 46 सदस्य दल का चयन राज्य स्तरीय उत्सव के लिए किया गया था। दल के सदस्यों ने ऊना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि अब कुल्लू का सांस्कृतिक दल राष्ट्रीय स्तरीय उत्सव में हिमाचल का लोकनृत्य में प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें