फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू डिपो को इस सप्ताह मिलेगी 15 ई-बसें

विज्ञापन
कुललूल डिपो को मिलेगी 15 ई-बसें। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कुल्लू। बसों की कमी से जूझ रहे एचआरटीसी कुल्लू डिपो को इसी सप्ताह 15 ई-बसें मिलेंगी। ई-बस चलाने के लिए निगम ने पहले ट्रायल पूरा कर लिया है। कुल्लू-बंजार के साथ कुल्लू-मनाली, कुल्लू-मणिकर्ण और कुल्लू-मंडी सहित कई अन्य रूटों पर ई-बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के आने से निगम के बेड़े से पुरानी और खटारा हो चुकी बसों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

ई-बसों के लिए निगम ने कुल्लू, पतलीकूहल और मनाली में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। निगम के बेड़े में ई-बसों के शामिल होने से पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीकेे नारंग ने कहा कि कुल्लू के रूटों पर चलने वाली ई-बसों के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी हैं।
कुल्लू में एक-दो दिन में ई-बसों का पहुंचना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू डिपो को 15 बसें मिलने की मंजूरी मिली है। जिलावासी पवन कुमार, नीलम, वेद प्रकाश, निका राम, सुनील और प्रवीन ने कहा कि प्रदूषण रहित इन बसों से जिले का वातावरण और भी साफ सुथरा होगा। इससे आम लोगों के साथ पर्यटकों को अच्छी साफ सुथरी हवा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें