फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में नहीं थम रहे वायरल के मामले, शुष्क ठंड बढ़ा रही मर्ज

Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए लाइनों में खड़े लोग।-संवाद
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए ओपीडी में लगीं लाइनें
विज्ञापन

मेडिसिन, सामान्य और शिशु रोग ओपीडी में भीड़ अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में पिछले चार माह से बारिश नहीं हुई है। इस कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इस वजह से लोग सर्दी-जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
जिले में वायरल के मामले थम नहीं रहे हैं। शुष्क ठंड लोगों की दिक्कतों को बढ़ा रही है। अस्पतालों में भी सामान्य, शिशु और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की लाइनें उपचार करवाने के लिए लग रही हैं। ...दिन शनिवार, स्थान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। ...समय सुबह 8:30 बजे, अस्पताल परिसर में कड़ाके की ठंड के बीच मरीजों का पहुंचना शुरू हुआ। अस्पताल के मातृ शिशु खंड में स्थापित महिला और शिशु पंजीकरण काउंटर में 8:45 बजे तक मरीजों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। अस्पताल के नए भवन की धरातल में स्थापित ऑनलाइन और पुरुष काउंटर पर भी 9 बजे तक मरीजों की लाइनें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल के सभी पंजीकरण काउंटरों पर सुबह 9 बजे से मरीजों की पर्ची बनाने का कार्य शुरू हुआ। देखते ही देखते अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में पंजीकरण के बाद मरीजों का उपचार के लिए पहुंचना शुरू हुआ। सभी ओपीडी में 9:30 बजे से मरीजों का उपचार शुरू हुआ। अस्पताल में दोपहर बाद शाम 4 बजे तक मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में शनिवार को 986 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें शिशु रोग ओपीडी में 82, महिला सामान्य ओपीडी में 96, पुरुष सामान्य ओपीडी में 66 और मेडिसिन ओपीडी में 145 मरीजों का उपचार शनिवार को किया गया। इनमें अधिकतर मरीज वायरल की चपेट के मिले हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग शुष्क ठंड के कारण वायरल की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें