फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्यूआरटी के कमांडो ने सीखा इस्राइली युद्ध कौशल

Sat, 17 Jan 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ऊना के वनगढ़ में क्यूआरटी के कमाडों में सीखा इजरायली युद् कौशल।-पाठक
विज्ञापन
मनाली के पर्यटन कारोबारी मास्टर भूपेश ने सात दिन दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

वर्ष 2020 से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दे रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिमाचल प्रदेश के बनगढ़ स्थित प्रथम आईआरबीएन में क्यूआरटी के कमांडो ने इस्राइली क्राव मागा का गहन प्रशिक्षण लिया। मनाली के पर्यटन कारोबारी एवं क्राव मागा के विशेषज्ञ मास्टर भूपेश ने कमांडोज को इस्राइली क्राव मागा की बारीकियां सिखाईं।
इस प्रशिक्षण में कमांडो को वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित आत्मरक्षा, हथियारों से बचाव, निकट युद्ध कौशल और उन्नत क्राव मागा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। बटालियन की कमांडेंट आईपीएस डॉ. आकृति शर्मा ने क्यूआरटी कमांडो के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। कमांडेंट ने भविष्य में भी कमांडो के लिए प्रशिक्षण अवधि को और अधिक दिनों तक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मास्टर भूपेश को सम्मानित किया। मास्टर भूपेश वर्ष 2020 से हिमाचल पुलिस सहित देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को इस्राइली क्राव मागा का विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्यूआरटी कमांडो को आपात एवं आतंकवादी परिस्थितियों में तेज, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। भूपेश ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युद्ध कौशल, आत्मरक्षा समेत कई बारीकियां सिखाई गईं। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा ही उन्हें इस तरह के प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें