फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने नाटी से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय के वा​​र्षिक समारोह के दौरान भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के विद्यार्थियों ने जब नाटी डाली तो दर्शकों के पैर भी थिरकने को मजबूर हो गए। अवसर था कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का। शनिवार को आयोजित समारोह में पनारसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान आलीशान भवन से नहीं, बल्कि वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से होती है। शिक्षा समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करती है, जिसका आधार वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को उतारना चाहिए। समारोह में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा।
विद्यार्थियों ने नाटी, एकल और समूह गायन के अलावा नाटक से मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्यातिथि और कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राकेश राणा ने शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस व अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

....
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
संचिता, हर्ष, पूर्णिमा, अनामिका, रजनीश, मनदीप, सिमरन, अनिता, सुमति, संजीवनी, तनु, चांदनी, तनिशा, मालती, शालिनी, कशिश, आयुष, समीक्षा, वीणा आदि को सम्मानित किया। साथ ही नवज्योति, चंद्रकांत, नीलम, कनिका, चेतन, मालवी, कनिष्का, नव्या, चेतना, अभिलाषा, गौतम, निहित, साक्षी, आयुष, कनिका, कसक, जाह्नवी को भी सम्मान मिला। विक्षिता, दिव्या, दीक्षा, सुनाक्षी, अंकिता, जिया, श्रुति, मेघना, वंदना, राधिका, प्रांजल, अनामिका, श्रुति, ऋतिका, अभिषेक, मेहक, अभय, आशा, धैर्य, तेजबंती, वनीता, अदिति, सेजल, पुष्कर, साहिल, दिवेश, रोहित को भी सम्मानित किया गया। मयंक, सृष्टि, ईशान, आदित्य, रूथ, किशोर, सानिया, पूजा, दिव्यांशी, देवांशी, स्नेहा, अमन, मुकुंद, नित्या, साहिल, समीर, मानसी, जतिन, सलोनी समेत 800 विद्यार्थियों को शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें