कुल्लू। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चंद राणा ने की।
लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के 14,250 मामलों को रखा गया था। इसमें से 9,530 मामलों का निपटारा गया है। प्री-लिटिगेशन के लोक अदालत में कुल 1,000 मामले आए थे, जिनमें 105 मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से किया गया।
इस दौरान 8,50,406 रुपये की राशि का सक्षम वादियों को उचित मुआवजा दिया गया। पोस्ट-लिटिगेशन के कुल 13,250 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए थे। इनमें 9,425 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 48,043,302 की राशि का मुआवजा सक्षम वादियों को दिया गया। लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है। संवाद