एनसीसी शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने पर कॉलेज प्रिंसिपल से मिलते कैडेट। स्त्रोत कॉलेज
कुल्लू। एनसीसी कैडेट्स ने शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल्लू कॉलेज का नाम रोशन किया। शिविर किन्नौर के कल्पा में आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के 27 कैडेटों ने भाग लिया। सीटीओ संगीता कौंडल के नेतृत्व में इन कैडेटों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
सीनियर अंडर ऑफिसर पूजा ठाकुर ने शिविर में कंपनी सीनियर की भूमिका अदा की और साथ ही बेस्ट कैडेट ड्रिल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फायरिंग में भी पुरस्कार प्राप्त किया। अंडर ऑफिसर ईशा भारती ने ड्रिल कमांडर की भूमिका अदा की और फायरिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। कुल्लू कॉलेज की चार छात्राओं ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में भी भाग लिया। इसमें कंगना देवी ने समूह गान में प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी कैडेटों को बधाई दी है। संवाद