फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में कुल्लू और वॉलीबाल में खेलो इंडिया सीनियर बना विजेता

Sun, 15 Feb 2026 09:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लगवैली छात्र कल्याण संघ ने ढालपुर खेल मैदान में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगवैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खेलों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से खेल स्पर्धा करवाई।
संघ ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से खेल मैदान ढालपुर में कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए। कबड्डी में कुल्लू और सेउबाग के बीच फाइनल खेला गया। इसमें कुल्लू ने सेउबाग को मात दी।
विज्ञापन

वॉलीबाल का फाइनल खेलो इंडिया सीनियर और खेलो इंडिया जूनियर के बीच खेला गया। इसमें खेलो इंडिया सीनियर की टीम विजेता रही। लगवैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू के प्रधान वंश ठाकुर ने कहा कि यह खेल स्पर्धा महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें विभिन्न टीमों की 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि स्पर्धा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें