फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 15 Feb 2026 09:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजनी महादेव में बर्फ से बने शिवलिंग के किए दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने व्रत रखा और शिवजी की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल, बेल पत्र और दूध चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि पर मनाली शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। नीलकंठ महादेव के ब्राण स्थित मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सियाली महादेव मंदिर, शिव मंदिर मनाली बाजार, अंजनी महादेव, महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में घोटा और फलाहार का भी प्रबंध किया था। कद्दू का हलवा भी बांटा। लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य कमाया। भोलेनाथ के मंदिर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने अंजनी महादेव में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। उधर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व शांति भवन जीवन दर्शन आध्यात्मिक आर्ट गैलरी मनाली ने भी शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। सियाली महादेव मंदिर मनाली बाजार में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें