फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली को हरा कुल्लू अगले दौर में पहुंचा

Sun, 28 Sep 2025 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बजौरा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद का आगाज हो गया है। एपीएमसी के चेयरमैन रामसिंह मियां ने प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में जिले के छह जोन कुल्लू, मनाली, बंजार, निरमंड, आनी और भुंतर की 400 खिलाड़ी मैदान में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, योग, शतरंज, जूडो, कुराश और बॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शुभारंभ पर खिलाड़ियों कदम से कदम मिलाकर भव्य मार्च पास्ट में अनुशासन दिखाया। प्रतियोगिता के पहले चरण में कबड्डी में आनी-बंजार के बीच पहला मैच हुआ। इसमें आनी ने जीत हासिल की। दूसरा मैच भुंतर और निरमंड के बीच हुआ। इसमें भुंतर ने निरमंड को हराया। बैडमिंटन में पहला मैच मनाली और कुल्लू के मध्य हुआ। इसमें कुल्लू ने जीत हासिल की। दूसरा मैच आनी और बंजार के मध्य हुआ। इसमें आनी ने जीत हासिल की। इस दौरान प्रधानाचार्य कविता कपूर, एसएमसी प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर, किशन, टहल सिंह, बुद्धि सिंह, हरदेव सिंह, नरेंद्र, धीरज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें