फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में अनार के बागवान से 6.50 लाख रुपये की ठगी

Sun, 28 Sep 2025 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित बागवान ने हल्द्वानी के दो व्यापारियों के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
विज्ञापन

आरोप लगाया - मात्र 60 हजार रुपये देकर गायब हो गए दोनों आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में इन दिनों सेब और अनार का सीजन जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की ओर से स्थानीय बागवानों के साथ ठगी भी की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला भुंतर पुलिस थाना के तहत गड़सा घाटी के हुरला में सामने आया है। बागवान हरीश पॉल ने पुलिस में धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बागवान ने कहा कि उन्होंने अनार के बगीचे का ठेका चंद्रपाल पुत्र भूपाल सिंह निवासी भगवानपुर तल्ला, डाकघर हरीपुरनायक, हल्द्वानी, उत्तराखंड और उनके साथी मुकेश के साथ 6.50 लाख रुपये में किया था। इसकी एवज में उन्हें मात्र 60,000 रुपये दिए गए। अब दोनों लोग बिना बताए गायब हो गए हैं। बागवान ने कहा कि उन्होंने सात से आठ लाख रुपये की अनार की फसल का 6.50 लाख रुपये में सौदा किया है। जिले में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों भी सेब के एक बागवान के साथ इसी तरह की लाखों की ठगी हुई है। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि बागवान की शिकायत के आधार पर भुंतर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई है। दोनों व्यापारियों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि सेब के सीजन में वह अपने उत्पाद का इस तरह से सौदा न करें। अगर कोई बागवान अपने सेब और अनार को अगर किसी व्यापारी को ठेके पर देते हैं तो इसकी पूरी राशि उनसे पहले वसूल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें