फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंडी में हुई घटना को लेकर कुल्लू बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कोर्ट परिसर में मंडी में वकीलो को कुर्सी टेवल गायब होने धरना प्रदर्शन करते वकील।-संवाद
विज्ञापन
रात को कोर्ट परिसर से गायब किए कुर्सी-टेबल और अन्य सामान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडी में कोर्ट परिसर से वकीलों के कुर्सी टेबल और सामान गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार सुबह इस घटना के विरोध की चिंगारी कुल्लू न्यायालय परिसर में भी भड़की।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज ठाकुर की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया और अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजा ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से रात के अंधेरे में कोर्ट परिसर से टेबल कुर्सियों और सामान को गायब किया गया है। इस तरह की घटनाएं अधिवक्ताओं पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में हुई इस तरह की घटना आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे जिलों में भी हो सकता है। ऐसे में इस घटना की सभी अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है और आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने की बात कही है। इस दौरान बार एसोसिएशन कुल्लू के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें