फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार महीने बाद बहाल हुई कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा

विज्ञापन
कुल्लू बस अड्डा से आनी वाया शुश बस रवाना होती हुई। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बरसात के कारण चार महीने से बंद कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा शुक्रवार को बहाल हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दोबारा चलने से कुल्लू और मंडी जिले की 15 से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बस सेवा बहाल करने के लिए निगम प्रबंधन का आभार जताया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान माशनूनाला-शुश-बतोट और कोठी तक सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते जून 2026 से इस रूट पर बस सेवा बंद थी। बस नहीं चलने से लोगों को कुल्लू, आनी और मंडी की ओर जाने के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर माशनूनाला या जलोड़ी दर्रा तक पहुंचना पड़ रहा था।
एचआरटीसी की बस कुल्लू बस अड्डे से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर ढालपुर, भुंतर, औट, बंजार, घियागी, सोझा, जलोड़ी दर्रा, शुश, कोठी, शवाड़ और नगान होते हुए आनी पहुंचती है। बस सेवा बहाल होने से रघुपुर और जांजा क्षेत्र की फनौटी, लगौटी, टकरासी, करशैईगाड़, मुहान, कराड़, बिशलाधार, रोपा, मुंडदढ़, कोटासेरी, कराणा, कुंगश और खनाग पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मंडी जिले के सीमांत करसोग क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोहित साहसी ने कहा कि बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवा बहाल करने के लिए एचआरटीसी कुल्लू का आभार जताया। आठ अक्तूबर को बस सेवा शुरू करवाने के संबंध में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने एचआरटीसी कुल्लू के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मुलाकात भी की थी। एचआरटीसी कुल्लू के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि कुल्लू-आनी वाया शुश रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें